चूरू: चुरू डिग्गी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
Churu, Churu | May 4, 2026 चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र के रामसीसर गांव में सोमवार दोपहर डिग्गी में डूबने से भाई-बहन समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। स्कूल से लौटने के बाद नहाने गए तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। दोपहर में आसपास कोई मौजूद नहीं था। करीब एक घंटे बाद दादा मौके पर पहुंचे तो शव पानी में मिले।