नवाबगंज: जैदपुर क्षेत्र में बीती रात तेज आंधी-तूफान के दौरान बारिश में कई विद्युत पोल टूटे, 300 से अधिक गांवों की बिजली रही गुल
जैदपुर विद्युत वितरण उपकेंद्र क्षेत्र में बीती मंगलवार व बुधवार की रात्रि को आई तेज आंधी तूफान के साथ बारिश ने कई स्थानों पर विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे 6-7 घंटे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही। बिजली विभाग के द्वारा बुधवार की सुबह करीब 7 बजे जानकारी दी गई की रात्रि के दौरान बुनकर कॉलोनी के निकट 33000 लाइन फाल्ट होने की वजह से बिजली बंद हुई