स्वार: मिलक खानम क्षेत्र में पीपली वन के जंगल में दो बिज्जू के साथ युवक को किया गया हिरासत में
Suar, Rampur | Sep 19, 2026 जनपद रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने शनिवार दोपहर पीपली वन के जंगल में गश्त के दौरान दो कबर बिज्जू के साथ एक युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 2 बजे वन विभाग की टीम पीपली वन के जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जिसके पास दो कबर बिज्जू दिखाई दिए