बड़ौद: सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरो में भोलेनाथ का विभिन्न रूपो में किया आकर्षक श्रृंगार, की गई महाआरती
सावन के दूसरे सोमवार के चलते प्रखंड के शिव मंदिरो में आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृद्धालुओ की संख्या बढने के चलते इन मंदिरो में सुरक्षा के चलते पुलिस बल भी तैनात किया गया। रात्रि के समय श्रीमनकामनेश्वर मंदिर, ओंकोरश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठेश्वर महादेव मन्दिर ओर महादेव घाट पर भगवान भोलेनाथ का भिन्न-भिन्न रूपो में आकर्षक श्रृंगार किया गया।