बड़ौद: बरसाती लगाकर किया अंतिम संस्कार, बनोटी खुर्द में नहीं बना मुक्तिधाम, बडौद जनपद पंचायत सीईओ ने कहा जल्द होगा समाधान।
आगर जिले के बड़ोद के ग्राम बनोटी खुर्द में ग्रामवासी कान्हा लाल की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार भारी बारिश के चलते बरसाती खींचकर किया गया, त्रिपाल लगाकर लोगों ने पानी को रोका, गांव के गोविंद सिंह आर्य ने बताया कि यहां आज तक मुक्तिधाम नहीं बनाया गया वहीं जनपद पंचायत के सीईओ जितेंद्र सेंगर से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि ऐसा है तो जल्द समाधान होगा।