बड़ौद: बडौद में संत देव दास महाराज के आश्रम पर पहुंचकर महंत श्री 108 रघुनाथ दास महाराज ने किया पौधारोपण
आगर जिले के बड़ोद में रविवार को आगर रोड स्थित हनुमान मंदिर देवरूंडि पर संत देवदास महाराज के आश्रम पर पौधे रोपे गए, इस दौरान महंत108 रघुनाथ दास महाराज और दबंग हिंदू सेवा ने वृक्षारोपण किया। सेना के प्रमुख गौरव शर्मा ने बताया कि प्रकृति को बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। 501 पौधों का रोपण कर आम, नीम, बबूल सहित कई प्रजाति के पौधे रोपे गए।