दुमका: नगर थाने की पुलिस ने खिजुरिया सहित 2 अलग-अलग जगहों से 2 वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल
Dumka, Dumka | Apr 8, 2024 नगर थाने की पुलिस ने खिजुरिया से प्रकाश मिर्धा तथा दुधानी शास्त्री नगर मेहतरपाडा से रवि मंडल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग मामलों में हुई है। दोनों के खिलाफ कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत हुआ था।