दुमका: मुफस्सिल थाना की पुलिस ने राजबांध सहित दो अलग-अलग गांव से दो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
Dumka, Dumka | Apr 8, 2024 सोमवार को दुमका के मुफस्सिल थाना पुलिस ने राजबंध गांव से रंजन मुर्मू तथा जाम कांदर गांव से अभिषेक मुर्मू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को दुमका कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोर्ट द्वारा दोनों के खिलाफ स्थाई वारंट निर्गत हुआ था। रंजन मुर्मू पर मारपीट के आरोप में जबकि अभिषेक मुर्मू पर बलात्कार के आरोप में प्राथमिक की दर्ज हुई थी।