मंझनपुर: कौशाम्बी में युवक ने चलती साइकिल पर किया हैरतअंगेज स्टंट, देख कर लोग रह गए दंग
करारी कस्बे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक चलती साइकिल पर ऐसा जोखिम भरा स्टंट करता दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं। वीडियो की शुरुआत में युवक करारी चौराहे पर खड़ा होकर दावा करता है कि वह ऐसा स्टंट करने जा रहा है, जो अब तक कौशाम्बी ही नहीं बल्कि आसपास के राइडर्स ने भी नहीं किया है।