आरोन: मठ मोहल्ला में भाई भाभी का पड़ोसी से हो रहा था विवाद, बचाव करने गए मां बेटे ने पड़ोसी पर लगाए मारपीट के आरोप, मामला दर्ज
Aron, Guna | Jun 18, 2026 आरोन में मठ मोहल्ला में फरियादी चंचल सेन ने मारपीट के आरोप लगाए है। 18 जून को दर्ज मामले में पुलिस को बताया, बीते रोज भाई गोलू सेन और भाभी का पड़ोसी तरुण राव से विवाद हो रहा था। भाभी की सूचना पर मां सुशीला बाई के साथ पहुंचे, पड़ोसी को समझाया तो गालियां देकर पड़ोसी ने डंडे से मारपीट की, मां को धक्का दिया। दोनों घायल हो गए। मामला दर्ज पुलिस जांच जारी है।