गाण्डेय: गांडेय के मेदनीसारे गांव के नेशनल पब्लिक स्कूल ने फुलजोरी गांव के एक अनाथ बच्चे को गोद लिया
Gandey, Giridih | Apr 6, 2026
गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे पंचायत के इस्लामपुर गाँव में संचालित नेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा सोमवार की सुबह 11 बजे फुलजोरी गांव के एक यतीम बच्चे को औपचारिक रूप से गोद लिया गया। विद्यालय के डायरेक्टर सह प्रिंसिपल अब्दुल कादिर ने यह घोषणा की है कि इस बच्चे की शिक्षा का पूरा खर्च विद्यालय द्वारा वहन किया जाएगा।