बरेली: खेत की ओर निकला 4 साल का अर्श, कुत्तों के झुंड ने नाले में नोच डाला, मौके पर हुई मौत: शाही थाना क्षेत्र का मामला
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के सुकली गांव में सोमवार को चार वर्षीय अर्श पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अर्श के पिता खुर्शीद के मुताबिक, वह तीन बेटों में सबसे छोटा था। घर से करीब 500 मीटर दूर खेत है, जहां वह अक्सर माता-पिता के साथ जाता था। सोमवार को माता-पिता गांव में जरूरी काम से गए हुए थे। जागने पर जब अर्श