#सालासर बालाजी मंदिर में अंडरवियर विज्ञापनों पर मोहित सोनी की आपत्ति
#सेवाभावी मोहित सोनी (लावट) ने सालासर बालाजी धाम परिसर में लगे लक्स कोजी व अन्य अंडरवियर कंपनियों के विज्ञापनों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे विज्ञापन पवित्र धार्मिक स्थल की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं और इन्हें जल्द हटाया जाए। सोनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विज्ञापन नहीं हटाए गए तो वे स्वयं उन्हें हटाने पहुंचेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे मुकदमों से पहले भी नहीं डरे और आज भी नहीं डरते।
Bikaner, Bikaner | Jul 27, 2026