गोरखपुर: शहरवासियों वायु प्रदूषण से बचाने के लिए नगर निगम ने तीन स्प्रिंकलर मशीन खरीदा
नगर निगम ने एयर क्वालिटी इंडेक्स को सुधारने के लिए और लोगों को वायु प्रदूषण से बचने के लिए तीन स्प्रिंकलर मशीन खरीद है। 6000 लीटर की क्षमता वाले यह स्प्रिंकलर मशीन शहरी इलाके में पानी के छिड़काव का काम करेंगे। जिन इलाकों में सड़क और पुल का निर्माण हो रहा है खासतौर से स्प्रिंकलर मशीन से उस इलाके में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है।