गोरखपुर: दबंगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रेस क्लब में पीड़िता ने बेलघाट पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बेलघाट थाना क्षेत्र के सुकाईघाट की रहने वाली रीमा ने आज प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए दबंग पर उसकी जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। रीमा ने बताया कि बीते दिनों कुछ दबंग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे, जिसकी शिकायत उसने बेलघाट थाने पर किया लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया। रीमा ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की है।