गोरखपुर: कट्टा, कारतूस के साथ मारपीट के आरोपी को बेलवा से पिपराइच पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपने पड़ोसी से रंजिशवश मारपीट करके कट्टा लेकर दौड़ने वाले आरोपी फागुन निषाद को पिपराइच पुलिस ने बलवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस पर आरोप है किसने अपने पड़ोसी को मारपीट और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक मनबढ़ किस्म का अपराधी है।