गोरखपुर: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में मतदान कर्मियों को मतदान कराने की दी गई ट्रेनिंग
गोरखपुर में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए तमाम सरकारी कर्मचारियों को मतदानकर्मी के तौर पर ड्यूटी लगा दी गई है। आज गोरखपुर यूनिवर्सिटी में इन मतदान कर्मियों को मतदान कराने की ट्रेनिंग दी गई ईवीएम मशीन की बारीकियों को समझाया गया। ट्रेनर ने शुरू से लेकर आखिर तक के सभी जिम्मेदारियां से रूबरू कराया।