रमकंडा: रमकंडा में दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, दो रेफर, घटना के बाद खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
गढ़वा जिले के रमकंडा में बुधवार की दोपहर दो बाइक की जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से तीन युवक के घायल होने की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। पहले घटनास्थल पर रमकंडा पुलिस घायलों को अस्पताल भेजने के लिए आधे घंटे तक एम्बुलेंस का इंतजार किया।लेकिन जब एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो घायलों को टेम्पू में लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन वहां