जसवंतनगर: जसवंतनगर पुलिस ने मासूम पुत्री की हत्या के आरोपी पिता को राजपुर मार्ग से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जसवंत नगर के ग्राम बिहारीपुरा में शराब पीने को लेकर पत्नी मोहिनी से विवाद के बाद नारायण राजपूत ने गुस्से में गोद से 5 माह की बेटी दिव्यांशी को छीनकर जमीन पर पटक दिया। सिर में चोट से मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद फरार आरोपी पिता को राजपुर मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है ।