शाहजहांपुर: चेन व मंगलसूत्र लूटकांड में वांछित उत्तराखंड के आरोपी को थाना सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने लूट के एक चर्चित मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को एक वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार हो गए थे। मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान अनवर अली निवासी गदरपुर, ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) का नाम प्रकाश में आया।