सहारनपुर: त्योहारों से पहले डीआईजी अभिषेक सिंह ने अलर्ट जारी किया, अभिसूचना तंत्र को किया सक्रिय
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीआईजी अभिषेक सिंह ने सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों, अभिसूचना इकाई के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की।