हज़ारीबाग: उपायुक्त नैन्सी सहाय ने ज़िले वासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी
हज़ारीबाग़ उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने सभी जिलेवासियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होने कहा है कि यह त्यौहार सत्य और सदाचार के मूल्यों का, बुराई पर अच्छाई की जीत का तथा हमारे विश्वास का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम सच्चाई का साथ देंगे।