समस्तीपुर: पुलिस लाइन में मंगलवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।
समस्तीपुर। पुलिस लाइन में मंगलवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। 1 वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के बाद 266 प्रशिक्षु सिपाही बिहार पुलिस का हिस्सा बन गए। परेड के दौरान जवानों ने देश सेवा, अनुशासन और ईमानदारी की शपथ ली। परेड ग्राउंड में देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। कड़ी ट्रेनिंग के बाद वर्दी पहनकर परेड करते जवानों को देखकर परिजनों की आंखें नम हो गईं