चकिया: चकिया में बिजली समस्याओं को लेकर माकपा ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
चकिया में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर 02 बजे को बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, स्मार्ट मीटर व्यवस्था समाप्त करने बिजली निजीकरण पर रोक लगाने तथा किसानों को राहत देने की मांग की गई। पार्टी ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।