कन्नौज: मलिकपुर में सड़क हादसे में घायल कोटेदार आदेश कटियार की कानपुर में उपचार के दौरान मौत, रविवार को शव पहुंचा अगवासा गांव।
मलिकपुर के पास सड़क हादसे में घायल हुए अगवासा निवासी कोटेदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 27 मार्च को बाइक के अनियंत्रित होने के कारण हुई थी। घायल कोटेदार आदेश कटियार का कानपुर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। रविवार को मृतक कोटेदार का शव गांव पहुंचा इस दौरान परिजनों का रोकर बुरा हाल था।