डुमरांव: मजदूरों की मांगों को लेकर डुमरांव नगर परिषद कार्यालय का घेराव, आउटसोर्सिंग एजेंसियों को हटाने की मांग तेज
Dumraon, Buxar | Jun 30, 2026 डुमरांव नगर परिषद कार्यालय का मंगलवार की सुबह 11 बजे बिहार राज्य स्थानीय कर्मचारी महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जोरदार घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।