शासकीय हाई स्कूल गंगापुर में अहिंसा वेलफेयर सोसायटी द्वारा मंगलवार दोपहर 3 बजे बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि बाल विवाह व बाल श्रम न सिर्फ सामाजिक बुराइयाँ हैं, बल्कि कानूनन दंडनीय अपराध भी हैं।