सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में अवैध रूप से गमले भट्ठे का संचालन किया जा रहा है।वहीं बाइकर्स गैंग के द्वारा अमेरा, रेहर गायत्री खदान से कोयला चोरी कर इन गमले भट्ठे में खपाया का कार्य किया जा रहा है। कुछ ग्रामों में समूहों के नाम से अवैध गमले भट्ठे संचालित है। इस संबंध में एसडीएम वन सिंह नेताम ने जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है।