बीकेटी तहसील के ग्राम मलूकपुर में जमीन घोटाले का मामला सामने आया है। एक गरीब किसान ने आरोप लगाया है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी 1.5 बीघा के बजाय 4.5 बीघा जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। किसान का दावा है कि 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की जमीन हड़प ली गई, जबकि उसे केवल 17 लाख रुपये दिए गए।