अकोढ़ी गोला: बेरकप के प्राचीन ठाकुरवाड़ी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, जांच में जुटी पुलिस
प्राचीन ठाकुरवाड़ी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, जांच में जुटी पुलिस।रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरकप गांव स्थित प्राचीन ठाकुरवाड़ी मंदिर से भगवान की अष्टधातु से निर्मित मूर्तियां चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम, माता सीता एवं ठाकुर जी की मूर्तियां लेकर फरार हो गए।