नानपारा: नानपारा एसडीएम की कड़ी मेहनत से तहसील ने रचा इतिहास, आईजीआरएस निस्तारण में मार्च में जिले में नंबर वन
नानपारा तहसील ने जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मार्च माह में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के पीछे एसडीएम मोनालिसा जौहरी का प्रभावी नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और निरंतर मॉनिटरिंग को मुख्य कारण माना जा रहा है।