राजपुर: विवादित धान खरीदी केंद्र राजपुर में जिले के कलेक्टर राजेन्द्र कटारा पहुंचे, किसानों से की बातचीत, कहा- खरीदेंगे पूरा धान
बलरामपुर जिले के सबसे विवादित धान खरीदी केंद्र राजपुर में आज दिन गुरुवार 22 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे जिले के कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा पहुंचे हुए थे। यह एक ऐसा धान खरीदी केंद्र है जहां किसान इस सत्र में तीन बार टोकन नहीं कटने से परेशान होकर सड़क पर चक्का जाम कर चुके हैं और जमकर प्रदर्शन भी किया है।किसानों की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने आज उनसे मुलाका