बल्देवगढ़: लखेरी गांव में अज्ञात कारणों के चलते 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
लखेरी गांव में अज्ञात कारणों के चलते 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जिसमें मृतक हरिओम असाटी पुत्र मक्खन असाटी उम्र 22 वर्ष निवासी लखेरी के परिजनों के द्वारा बताया कि उसका 4–5 साल से इलाज चल रहा था।और वह बीमारी के कारण ही मानसिक टेंशन में रहता था। इसी वजह से उसने आज सुबह 11 बजे अपने घर में ही छत के लोहे के कुंदा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।