बल्देवगढ़: सुजारा बांध के गेट खोले जाने से खरीला के पास बने धसान नदी के पुल पर बल्देवगढ़ नगर प्रशासन मौजूद
टीकमगढ़ जिले में हो रही अत्यधिक बारिश के कारण सुजारा बांध के 12 गेट खोल दिए गए हैं।जिस कारण से टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग खरीला के पास धसान नदी पर बने पुल पर बल्देवगढ़ नगर प्रशासन मौके पर पहुंचा है।वही प्रशासन के द्वारा लोगों से पुल से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। मौके पर बल्देवगढ़ थाना प्रभारी मनोज सोनी एवं समस्त राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं।