बल्देवगढ़: खरीला के पास धसान नदी के पुल पर चढ़ा पानी, टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग हुआ अवरुद्ध मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग खरीला के पास धसान नदी के पुल पुल पर पानी चढ़ जाने से दोनों तरफ से आवागमन को बंद किया गया है।देवरदा चौकी पुलिस ने बताया कि जिले में हो रही लगातार बारिश एवं सुजारा बांध के गेट खुल जाने से धसान नदी में पानी का स्तर बढ़ गया।नदी के पुल पर पानी चढ़ने के कारण टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग अवरुद्ध हुआ है। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।