चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील के अधिवक्ताओं ने यूजीसी नियमों का पूर्ण समर्थन करते हुए आज गुरुवार दोपहर 02 बजे को उप जिलाधिकारी विकास मित्तल को ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन नौगढ़ के अध्यक्ष रामचंद्र यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। एसडीएम ने बताया कि ज्ञापन संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।