इकौना: भंभरी भगवानपुर प्राथमिक विद्यालय के पास बालू लोडेड ट्रक खाई में पलटा, 3 लोग मामूली रूप से हुए चोटिल
इकौना भिनगा मार्ग पर एक बालू लोडेड ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे दूसरे वाहन को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। वहीं हादसे में तीन लोगों को मामूली रूप से चोट आई है, जबकि एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।बताया जा रहा की ट्रक बालू लोड कर कहीं गिराने जा रहा था तभी यह हादसा हुआ है। हालाकि सभी लोग सुरक्षित हैं।