इकौना: मसढ़ी चौराहे पर गन्ना लोडेड ट्रैक्टर ट्राली ने पिकअप को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल, भिनगा रेफर
मसढ़ी चौराहे के कारखाने के सामने एक गन्ना लोडेड ट्रैक्टर ट्राली ने पिकअप मे टक्कर मार दी, जिसमे एक युवक घायल हो गया और उसका पैर भी टूट गया। वहीं युवक को प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी सुबह 9 से 10 के बीच हुई, जबकि हादसे के सही समय की जानकारी नहीं हो पाई। दरअसल युवक डीजे बजाने जा रहा था।