इकौना: गिलौला बस स्टाप के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, चालक बेटा सुरक्षित, कार्रवाई में जुटी पुलिस
गिलौला बस स्टॉप के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चालक बेटा सुरक्षित बताया जा रहा। जानकारी के मुताबिक रिश्तेदारी में किसी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौटते समय हादसा हुआ है।फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है वहीं ट्रक चालक की जानकारी नहीं मिल पाई है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।