डीग: डीग पैलेस में जल्द शुरू होगा साउंड एंड लाइट शो, एएसआई ने दी मंजूरी
शहर के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक डीग पैलेस में साउंड एंड लाइट शो शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) को आवश्यक शर्तों के साथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन की मंजूरी प्रदान कर दी है।