आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ त्यौहार को लेकर उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिलकर अनुमंडल क्षेत्र से अलग-अलग जगह पर छठ घाटों का निरीक्षण किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि संवेदनशील छठ घाटों पर पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की जाएगी। सुरक्षात्मक तरीके से त्योहार संपन्न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है।