हमीरगढ़: मंडपिया के समीप चलती बस से गिरने से व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल से हायर सेंटर किया गया रेफर
रेणवास निवासी व्यक्ति मंगलवार को चित्तौड़ रोड स्थित फैक्ट्री में कार्य करने गया हुआ था वापस अपने कार्य स्थल से घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान मंडपिया के समीप चलती बस से व्यक्ति अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे वह घायल हो गया जिसे उपचार हेतु निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया |