महावन: पत्नी पर फायरिंग करने वाले पति को थाना जमुनापार पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना जमुनापार पुलिस ने पति की हत्या की कोशिश करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपनी ही पत्नी पर जान से मारने की कोशिश की थी गनीमत रही की गोली महिला को नहीं लगी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं