महाराजगंज: खैरहनी गांव में सर्प दंश से महिला की हालत बिगड़ी, गंभीर स्थिति में किया जा रहा इलाज
22 मई शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे घर में कुछ कार्य करते समय एक महिला के पैर में सर्प ने डस लिया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनंन फानन निजी वाहन से बछरावां सीएचसी पहुंचाया,जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया है। डॉ प्रभात मिश्रा ने बताया की महिला का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, स्थिति सामान्य बताइए गई है।