सहारनपुर: चिलकाना पुलिस की मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश उस्मान घायल, बरामद हुआ तमंचा व गोवंश, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना चिलकाना पुलिस मुखबिर सूचना पर ग्राम परागपुर के बाग में गोकशी कर रहे दो बदमाशों को पकड़ने पहुंची। हड़बड़ाते हुए बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में गोलीबारी हुई। एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल अवस्था में मंगलवार रात्रि 11:00 बजे गिरफ्तार हो गया।