बीसलपुर: रामपुर तालुके में महाराजपुर राइस मिल जा रहे पल्लेदार की बांके से हत्या, गांव में मचा हड़कंप
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ता. महाराजपुर गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।गांव निवासी 20 वर्षीय अरबाज खान पुत्र मुन्ना खान राइस मिल में पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।