बांसवाड़ा: उत्तर कालिकामाता बस्ती में उमड़ा आस्था का सैलाब, विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, गरबा नृत्य किया गया
विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ रात्रि भव्य गरबा रास के साथ हुआ, जिसमें युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ा रामद्वारा के पूज्य संत रामप्रकाश जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। महाराज श्री ने अपने आशीर्वचन में सनातन धर्म की एकजुटता और संस्कारों के संरक्षण पर बल दिया।प्रमुख संबोधन और गरिमामयी उपस्थिति रही।