कामां: कामां क्षेत्र के कलावटा गांव के पास एक गाड़ी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कामां क्षेत्र के कलावटा गांव स्थित गौशाला के पास सड़क पर चल रही एक ईको गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक मुस्ताद पुत्र आसीन निवासी नंदेरा बास ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते गाड़ी सड़क किनारे खेतों में धूं-धूं कर जलने लगी। आग के दौरान गाड़ी के सिलेंडर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, शनिवार शाम 4 बजे की करीब का है मामला।