कैराना: कैराना में बंजारा बस्ती में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 10, 2026 गत 22 मार्च को कैराना नगर के मोहल्ला बंजारा बस्ती में काजिम निवासी गांव मीठेपुर थाना इंचौली जनपद मेरठ व उसके पिता पर लाठी—डंडों से हमला किया गया था। आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर मारने का प्रयास भी किया था। इसके अलावा फायरिंग की गई थी। फायरिंग में वह बाल—बाल बच गए थे। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।