खंडवा। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा तेजी से बढ़ गया है। रविवार को सांप और अन्य जहरीले जीवों के काटने की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। इनमें एक 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।